सुरेश रैना ने MS Dhoni की शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा किया फैंस के साथ साझा, वायरल वीडियो आपने देखी क्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुरेश रैना ने MS Dhoni की शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा किया फैंस के साथ साझा, वायरल वीडियो आपने देखी क्या

साल 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी रचाई थी

MS Dhoni and Suresh Raina (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni and Suresh Raina (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) एक बहुत ही अच्छा बाॅन्ड ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड रखते थे। दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान के साथ मैदान के बाहर भी नजर आती थी। दोनों ही खिलाड़ी अंडर 19 के समय एक अच्छे साथी खिलाड़ी रहे हैं।

तो वहीं दोनों की ये शानदार बाॅन्डिंग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलती हुई नजर आई। रैना और धोनी ने चेन्नई के लिए कुल चार खिताब जीते हैं, तो वहीं रैना के शानदार आईपीएल रिकाॅर्ड को वजह से उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से भी बुलाया जाता है। इसके अलावा जब धोनी ने साल 15 अगस्त, 2020 को अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सबको चौंका दिया था, तो इसके बाद आधे घंटे बाद रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

दूसरी ओर, अब एमएस धोनी के करीबी मित्र रहे सुरैश रैना की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह क्रिकेट फैंस के साथ धोनी की शादी को लेकर एक मजेदार किस्सा साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी ने साल 2010 में साक्षी से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।

रैना ने साझा किया फैंस के साथ एक मजेदार किस्सा

बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार रैना ने धोनी की शादी को लेकर कहा- उन्होंने (धोनी) फोन किया और पूछा कहां हो, तो मैंने कहा हम तो लखनऊ में हैं, उन्होंने कहा मेरी शादी है देहरादून आजा। साइलेंट तरीके से आना किसी को बताना नहीं, मैं वेट कर रहा हूं तेरा। तो मैं नाॅर्मल वहां गया और उनकी शादी में मैंने उनके ही कपड़े पहने।

देखें रैना की यह वीडियो

ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए Sunil Gavaskar की ये होगी भारत की मजबूत प्लेइंग इलेवन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?