रिटायरमेंट के बाद फिर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे सुरेश रैना, इस टूर्नामेंट के ऑक्शन में दिया अपना नाम! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिटायरमेंट के बाद फिर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे सुरेश रैना, इस टूर्नामेंट के ऑक्शन में दिया अपना नाम!

सुरेश रैना साल 2022 के सितम्बर में लीजेंड लीग क्रिकेट में खेलते नजर आए थे।

Suresh Raina (Photo Source: Twitter)
Suresh Raina (Photo Source: Twitter)

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले सुरेश रैना अब बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। बता दें आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद MR.IPL अब जल्द ही विदेशी लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।

दरअसल सुरेश रैना लंका प्रीमियर लीग (LPL) लीग के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें उनका नाम लंका प्रीमियर लीग 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी लिस्ट में शामिल है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रहने वाला है। दरअसल खिलाड़ियों की नीलामी 14 जून को होगी। यह लीग मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा।

जल्द लंका प्रीमियर लीग खेलते नजर आ सकते हैं सुरेश रैना

बता दें रिटायरमेंट के बाद सुरेश रैना साल 2022 के सितम्बर में लीजेंड लीग क्रिकेट में खेलते नजर आए थे। वह भारत की ओर से पहले खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। वहीं अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो वह 2008 से 2021 के बीच आईपीएल के हर एक सीजन में खेलते हुए दिखे थे।

सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5500 से भी अधिक रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम एक नाबाद शतकीय पारी भी शामिल है। बता दें वह ज्यादातर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। लेकिन इस टीम के अलावा सुरेश रैना आईपीएल में गुजरात लायंस का भी नेतृत्व कर चुके हैं।

बता दें चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है, जिसमें से चार बार सुरेश रैना इस जीत का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने चेन्नई के लिए कई बार महत्वपूर्ण पारियां भी खेली हैं और इस टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बता दें भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने की इजाजत BCCI से नहीं मिलती है। ऐसे में अगर किसी भी खिलाड़ी को बाहर के लीग मैचों में खेलना है तो उन्हें भारत में सभी फॉर्मेट्स से संन्यास लेना पड़ता है।

close whatsapp