यूएई पहुंचते सुरेश रैना ने शेयर की होटल से खूबसूरत तस्वीर, आपने देखी क्या
सुरेश रैना फिलहाल यूएई में मौजूद है, और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ क्वारंटीन में हैं।
अद्यतन - Aug 13, 2021 11:07 pm

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम यूएई पहुंच चुकी है। आईपीएल फेज-2 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। टीमों के अंदर बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल फेज-1 को बीच में ही रोक दिया था। लेकिन इसका दूसरा चरण फिर से होने के लिए तैयार है, जिसकी शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से होगी।
फिलहाल दोनों टीम यूएई में छह दिनों के लिए क्वारांटीन है। इसी बीच मिस्टर आईपीएल (सुरेश रैना) ने इंस्टाग्राम पर अपनी होटल रूम के सामने एक बीच की मनमोहक तस्वीर साझा किया है।
19 सितंबर को मुंबई और चेन्नई के मैच से होगा आईपीएल फेज-2 का आगाज।
इस आईपीएल में चेन्नई और मुंबई का प्रदर्शन
आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पायदान पर मौजूद है वहीं मुंबई इंडियंस फिलहाल चौथे पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सात मैचों में पांच मैच जीत चुकी है वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सात में से चार मैच जीतने में सफल हो पाई है।
आईपीएल के पहले फेज में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और धोनी की टीम इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना चाहेगी। धोनी की सुपर किंग्स के लिए यूएई में खेला गया पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था जहां 14 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर रही थी। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार यूएई में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
अगर मुंबई कि लिहाज से देखा जाए तो आईपीएल का पहला फेज उनके लिए बेहद साधारण रहा। आने वाले दूसरे चरण में रोहित एंड कम्पनी आईपीएल में अच्छा लय प्राप्त करना चाहेगी। हालांकि मुंबई कि टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक जिसने अब तक पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। पिछले सीजन जो यूएई में खेला गया था वहां भी मुंबई आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी।