मिस्टर IPL करने वाले हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में डेब्यू?
मिस्टर IPL ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।
अद्यतन - Apr 20, 2022 11:30 am

मिस्टर IPL यानी की सुरेश रैना काफी समय से खबरों में बने हुए हैं, पहले मेगा ऑक्शन में उनका अनसॉल्ड रहने और फिर कमेंट्री में डेब्यू करना। वहीं जब-जब चेन्नई की टीम हार रही है, तब-तब फैन्स को मिस्टर IPL की बहुत याद आ रही है। फैन्स के मुताबिक चेन्नई टीम ने रैना को ना खरीद के बहुत बड़ी गलती की है और इसलिए CSK की टीम अब लगातार हार रही है। लेकिन दूसरी ओर मिस्टर IPL का एक सोशल मीडिया काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके लेकर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं।
मिस्टर IPL अब राजनीति की पिच पर डेब्यू करेंगे क्या?
सुरेश रैना भले ही इस साल का आईपीएल नहीं खेल रहे हो, लेकिन इस खिलाड़ी के नाम लीग में इतने रिकॉर्ड हैं कि उन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल है। इसलिए रैना को फैन्स मिस्टर IPL कहते हैं, रैना ने कई साल चेन्नई की जर्सी में टीम के लिए अहम मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं रैना 2020 में धोनी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने धोनी के संन्यास लेने के कुछ समय बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला कर लिया था।
*मिस्टर IPL ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।
*तस्वीर में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिख रहे हैं रैना।
*कैप्शन में लिखा- सर,आपसे मिलना परम सम्मान की बात थी।
*सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है उनकी ये तस्वीर।
रैना ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है ये तस्वीर
फैन्स को पसंद आई इस खिलाड़ी की कमेंट्री
भले ही रैना इस साल मैदान में आईपीएल का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वो मैदान से बाहर इस लीग के साथ जुड़े हुए हैं। जहां रैना ने आईपीएल 2022 से हिंदी कमेंट्री में डेब्यू किया है, जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद भी आई।