क्रिकेट छोड़ अब सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले हैं सुरेश रैना! देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट छोड़ अब सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले हैं सुरेश रैना! देंखे वीडियो 

रैना की गाना गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Suresh Raina (Image Credit- Twitter)
Suresh Raina (Image Credit- Twitter)

जब भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के कुछ बेहतरीन फील्डरों का नाम लिया जाएगा तो भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 की नीलामी में कोई भी खरीददार न मिलने के बाद रैना ने आईपीएल 2023 से पहले क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

तो वहीं इस समय वह लीजेंड लीग क्रिकेट व विदेशों की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही खाली समय में वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और आए दिन कोई न कोई वीडियो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डालते रहते हैं।

क्रिकेट छोड़ अब सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले हैं रैना!

बता दें कि सुरेश रैना ने 24 मार्च के दिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह चेन्नई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रैना को स्टेज में जाते हुए देखा जा सकता है और वह इस प्रोग्राम में एक गाना गाते हुए नजर आते हैं। दूसरी तरफ रैना के इस हिडन टैलेंट को देखकर क्रिकेट फैंस को लग रहा है कि वह अब क्रिकेट छोड़ सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले हैं।

देंखे सुरेश रैना की वायरल वीडियो

रैना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

साल 2005 को श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत करने वाले सुरेश रैना का क्रिकेट करियर लगभग 13 साल चला, जिसमें उन्होंने कई मौकों पर महत्वपूर्ण पारियां खेली और भारत को मैच जिताए थे। बता दें कि रैना भारतीय टीम के एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बैट्समैन थे, जिनके बारे में कहा जाता था कि ‘रैना, अभी है ना’

दूसरी तरफ रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 768 टेस्ट, 5615 वनडे और 1604 टी-20 रन बनाए हैं। साथ ही बता दें कि वह भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेटों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे।

close whatsapp