रोहित के 'खास' सूर्यकुमार यादव वनडे में फ्लॉप होने के बाद भी खेलेंगे एशिया कप, घर में कर रहे हैं ऐसे CHILL - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित के ‘खास’ सूर्यकुमार यादव वनडे में फ्लॉप होने के बाद भी खेलेंगे एशिया कप, घर में कर रहे हैं ऐसे CHILL

वनडे में काफी ज्यादा खराब रिकॉर्ड है सूर्यकुमार यादव का।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में अपनी अलग छाप छोड़ी है, लेकिन जब बारी वनडे क्रिकेट की आती है तो SKY का बल्ला खामोश हो जाता है। उसके बाद भी इस खिलाड़ी को लगातार मौके मिल रहे हैं, वहीं अब आप एशिया कप में भी SKY को खेलते हुए देखेंगे और इस फैसले से फैन्स खुश नहीं हैं।

सूर्यकुमार यादव ने खुद दिया था वनडे प्रारूप को लेकर बयान

दूसरी ओर कुछ समय पहले वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने एक बयान दिया था, SKY ने अपने बयान में कहा था कि- हां मुझे पता है मेरे वनडे में नंबर काफी खराब हैं और मैंने इसे लेकर कोच-कप्तान से बात भी की है जल्द ही मैं इस प्रारूप में सुधार करूंगा। शायद इसी को देखते हुए सूर्य को एशिया कप 2023 के लिए चुना गया है।

वनडे में सुपर फ्लॉप सूर्यकुमार यादव को पता था वो एशिया कप खेलेंगे

*वनडे में काफी ज्यादा खराब रिकॉर्ड है सूर्यकुमार यादव का।
*उसके बाद भी एशिया कप 2023 की टीम में चुने गए हैं SKY
*साथ ही ये बल्लेबाज है एक दम टेंशन मुक्त, इंस्टा स्टोरी पर दिखा नजारा।
*खाली समय में सूर्यकुमार यादव फिल्म देखने में हैं ज्यादा बिजी।

इंस्टा स्टोरी के वीडियो से ली गई तस्वीरें

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सूर्यकुमार यादव

फैन्स ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल

वहीं एशिया कप 2023 के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है, उससे फैन्स खुश नहीं हैं। फैन्स का कहना है कि इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी मुंबई टीम के हैं, जैसे रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव। साथ ही फैन्स भुवी, शिखर धवन का नाम होने से भी काफी ज्यादा नाराज है, तो एक बार फिर मेगा टूर्नामेंट से चहल को बाहर कर दिया गया है और अब आपको चहल एशिया कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं मीडिया से बात करते हुए कप्तान रोहित ने नंबर 4 के बल्लेबाज को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं की।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp