सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के फैन हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- उन्होंने ना सिर्फ वानखेड़े का बल्कि आईपीएल का.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के फैन हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- उन्होंने ना सिर्फ वानखेड़े का बल्कि आईपीएल का….

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्या ने खेली शानदार शतकीय पारी।

Suryakumar Yadav And Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav And Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 57 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से मात दी। बता दें इस मुकाबले में मुंबई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली, जिसकी बदलौत उनकी टीम 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन बनाए। जिसमें सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा, जिन्होंने 49 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी की तारीफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने की है। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी शामिल है।

सूर्या ने इस टूर्नामेंट का रुतबा भी बढ़ाया है- वीरेंद्र सहवाग 

बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, सूर्या ने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से वानखेड़े को चमकाया है बल्कि इस टूर्नामेंट का रुतबा भी बढ़ाया है। GT की खिलाड़ियों ने जिस तरह से सूर्या की तारीफ की वह देखने लायक था। यह इस बल्लेबाज की महानता को दर्शाता है। अब हम पूरे विश्वास के साथ यह कह सकते हैं कि सूर्या है तो मुमकिन है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सूर्या फाइन लेग और स्क्वायर लेग के फील्डर के साथ खेल रहे हैं। उनकी स्वीप शॉट कमाल की है। सूर्या ने ऐसा करते हुए GT के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी ताकत के दम पर विष्णु विनोद ने बेहतरीन और उपयोगी पारी खेली।

वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा कि, गुजरात टाइटंस भाग्यशाली है कि उनके पास राशिद हैं। जो ना सिर्फ अच्छे गेंदबाज हैं बल्कि बहुत अच्छे बल्लेबाज भी हैं। जो कभी हार नहीं मानते। GT को राशिद खान के तौर पर एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर मिल गया है। इसके साथ ही उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस के लिए दो अंक महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इससे वह प्लेऑफ की दौड़ में बने रहेंगे और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

close whatsapp