रोहित शर्मा विराट कोहली सूर्यकुमार यादव

बतौर कप्तान अपने पहले सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड, अब सिर्फ विराट से हैं पीछे

सूर्यकुमार यादव को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड।

Axar Patel & SuryaKumar Yadav (Photo Source: X)
Axar Patel & SuryaKumar Yadav (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए काफी शानदार रहा। रेगुलर T20I कैप्टन के तौर पर यह सूर्या की पहली सीरीज थी। सूर्यकुमार ने पहले मैच में 58 रन और दूसरे मैच में ताबड़तोड़ 26 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में 8 रन बनाने के साथ एक ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। इस तरह वे दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे और सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिलने के साथ ही सूर्या ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं। आपको बता दें कि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भारत के लिए बतौर कप्तान विराट कोहली ने जीते हैं। विराट कोहली ने तीन बार ये अवॉर्ड जीता है, जबकि सूर्यकुमार यादव ने अभी तीन सीरीज में कप्तानी की है और दो सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बन चुके हैं।

वहीं, इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, जिन्हें कप्तान के तौर सिर्फ एक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था। इसके अलावा सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या भी एक-एक बार कप्तान रहते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए हैं। इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं।

विराट कोहली इस लिस्ट में 7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स के साथ पहले नंबर पर हैं। शाकिब अल हसन और डेविड वॉर्नर भी 5-5 बार टी20आई क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है।

सूर्या ने 16वीं बार ये खिताब जीता है। इतने ही अवॉर्ड विराट कोहली ने जीते हैं, लेकिन सूर्या ने उनसे करीब 50 मैच कम खेले हैं। सिकंदर रजा 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच टी20आई क्रिकेट में रहे हैं और रोहित शर्मा और मोहम्मद नबी के अलावा कई और क्रिकेटर 14-14 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं।

close whatsapp