सूर्यकुमार यादव हुए गोल्डन डक पर आउट

शायद रूठ गया है सूर्यकुमार यादव का बल्ला, लगाई गोल्डन डक की हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खाता तक नहीं खोल पाए सूर्यकुमार।

SuryaKumar Yadav (Photo Source: Twitter)
SuryaKumar Yadav (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच इस वक्त चेन्नई के एमए चिदंब्रम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज रोहित और गिल इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते दिखे।

दोनों ही सलामी बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत भी मिली लेकिन इस शुरुआत को वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। टीम इंडिया की तरफ से विराट एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक लगाया। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आए। सूर्या जो पिछले दो मैचों में गोल्डन डक पर आउट हुए थे वो इस मैच में भी बिना कुछ खास नहीं कर पाए और फिर गोल्डन डक पर आउट हुए।

पिछले दो मैचों में सूर्यकुमार यादव को मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर LBW आउट किया था। वहीं इस मुकाबले में सूर्या एश्टन एगर की गेंद पर बोल्ड हुए। उनके इस आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए सूर्यकुमार

लगातार तीन मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के नाम था। वहीं एक ही सीरीज में लागातर तीन मैचों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले सूर्यकुमार यादव पहले बल्लेबाज हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा जिसमें सबसे ज्यादा 47 रन मिचेल मार्श ने बनाये। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए, तो वहीं मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp