अब सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी हो रही है एक्सपोज, न्यूजीलैंड के खिलाफ पिच पर गिर पड़े!
न्यूजीलैंड के खिलाफ कल टीम इंडिया हार गई रांची में पहला टी20 मैच।
अद्यतन - Jan 28, 2023 3:42 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का इन दिनों विरोधी टीमों के लिए नाम ही काफी है, जहां ये बल्लेबाज सामने वाली टीमों के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा देता है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच के दौरान स्पिन गेंदबाजों ने SKY को जमकर परेशान किया और वो संघर्ष करते हुए नजर आए।
सूर्यकुमार यादव को तो टी20 में शतक लगाना पसंद है
दूसरी ओर धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी करना काफी ज्यादा पसंद है, जिसका सबूत वो पहले ही दे चुके हैं। जहां ये खिलाड़ी अपने छोटे से करियर में अभी तक 3 टी-20 इंटरनेशनल शतक जमा चुका है।
न्यूजीलैंड के स्पिनर ने कर दी सूर्यकुमार यादव की हालत खराब!
*न्यूजीलैंड के खिलाफ कल टीम इंडिया हार गई रांची में पहला टी20 मैच।
*इस दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, दिग्गज खिलाड़ी हुए फेल।
*बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी नहीं दिखा पाए अपना पुराना अंदाज।
*सेंटनर की एक गेंद को खेलते हुए पिच पर अचानक से गिर गए SKY।
सूर्यकुमार यादव कुछ इस तरह गिर पड़े पिच पर!

हाल ही में जीता है खास खिताब SKY ने
वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के बल्लेबाज SKY ने हाल ही में एक खास खिताब अपने नाम किया है, जहां सूर्य को ICC टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। जिसके बाद SKY ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और सभी का शुक्रिया अदा भी किया इस दौरान।