सूर्यकुमार यादव को बस कुछ ही समय के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है और उसके बाद शुभमन गिल...: स्कॉट स्टाइरिस ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव को बस कुछ ही समय के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है और उसके बाद शुभमन गिल…: स्कॉट स्टाइरिस ने किया बड़ा खुलासा

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे जिसकी शुरुआत आज यानी 27 जुलाई से हो रही है।

Scott Styris On Suryakumar Yadav and Shubman Gill (Pic Source-X)
Scott Styris On Suryakumar Yadav and Shubman Gill (Pic Source-X)

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को भारत का टी20 कप्तान बहुत ही कम समय के लिए नियुक्त किया गया है और टीम मैनेजमेंट की यही योजना है कि यह महत्वपूर्ण भूमिका कुछ सालों बाद शुभमन गिल निभाते हुए नजर आए।

बता दें, शुभमन गिल के शुरुआती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के समय से ही स्कॉट स्टाइरिस को उनकी प्रशंसा करते हुए देखा गया है। हाल ही में शुभमन गिल को हार्दिक पांड्या की जगह भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल को उपकप्तान की भूमिका में देखा जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे जिसकी शुरुआत आज यानी 27 जुलाई से हो रही है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

स्कॉट स्टाइरिस ने एक इंटरव्यू में इंडिया टुडे को बताया कि, ‘एक उपकप्तान वो होता है जो कप्तानी के बारे में सीख रहा होता है और साथ ही यह भी की क्रिकेट टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। मुझे शुभमन गिल के उपकप्तान बनने से कोई भी परेशानी नहीं है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी कप्तानी की हुई है। ऐसे कई बड़े नाम है जिनकी कप्तानी उन्होंने की है इसलिए मुझे इससे कोई भी परेशानी नहीं है।’

यह काफी लंबे समय की तस्वीर है: स्कॉट स्टाइरिस

स्कॉट स्टाइरिस ने आगे कहा कि, ‘यह काफी लंबे समय की तस्वीर है। कई सीनियर खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं और हार्दिक पांड्या को कप्तान नहीं बनाया गया है इसलिए मुझे लगता है कि बहुत ही कम समय के लिए गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है जो ज्यादा से ज्यादा एक या दो साल के लिए होगा। और उसके बाद शुभमन गिल को यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

शुभमन गिल के खेल में भी काफी सकारात्मक बढ़त देखने को मिली है। उन्होंने भारत टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। हालांकि अब उन्हें तीनों ही प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है और यही चीज उन्हें एक कप्तान के रूप में भी सीखनी होगी। उन्हें अपने क्रिकेट को और बेहतर करना बेहद जरूरी है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?