रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज से पहले सूर्यकुमार यादव की तारीफ में कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज से पहले सूर्यकुमार यादव की तारीफ में कह दी बड़ी बात

भारत अपने अभियान की शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को एमसीजी में करेगा।

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav (Image Source: Getty Images)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की और साथ ही उम्मीद भी जताई कि वह इस टूर्नामेंट में भी बल्ले के साथ अपना जोरदार फॉर्म जारी रखेंगे।

सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया, और रोहित को उम्मीद है कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम इंडिया के लिए ऐसे ही खेलना जारी रखेंगे और टीम के लिए एक्स-फैक्टर होंगे।

सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा: “सूर्या शानदार फॉर्म में हैं और बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह से टी-20 वर्ल्ड कप में भी बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे, उनका मध्य क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करना हमारे लिए बहुत जरुरी है। वह बहुत कॉंफिडेंट खिलाड़ी हैं और जब भी खेलते हैं निडर होकर खेलते हैं। वह अपने कौशल का बेहद शानदार उपयोग करते हैं।

मुझे उम्मीद है कि सूर्या टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे, और सिर्फ वह ही नहीं, मुझे उम्मीद है कि हमारा हर कोई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हमारा एक्स-फैक्टर होगा, जो कि मुश्किल है (हंसते हुए)। लेकिन मुझे उम्मीद है कि सूर्या वर्ल्ड कप में भी अपना अच्छा फॉर्म जारी रखेगा।”

आपको बता दें, भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को एमसीजी में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 17 और 19 अक्टूबर को दो वार्म-अप मैच खेलेगा।

यहां देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत का फाइनल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा, मोहम्मद शमी।

close whatsapp