क्या सूर्यकुमार यादव को थर्ड क्लास कप्तान बता रहे हैं आकाश चोपड़ा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सूर्यकुमार यादव को थर्ड क्लास कप्तान बता रहे हैं आकाश चोपड़ा?

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज में भारत का नेतृत्व किया था।

Suryakumar Yadav and Aakash Chopra. (Image Source: BCCI/X)
Suryakumar Yadav and Aakash Chopra. (Image Source: BCCI/X)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन-मैचों की T20I सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ब्रेक लिया हैं और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) चोट के कारण बाहर चल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज में भी भारत का नेतृत्व किया था, जिसे मेजबान टीम ने 4-1 के अंतर से जीता था। जिसके चलते आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत के लिए कप्तानी विकल्पों में से एक के रूप में सूर्या के बारे में काफी चर्चा हो रही है।

Suryakumar Yadav कप्तानी के लिए थर्ड क्लास पसंद हैं: Aakash Chopra

हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) इन विचारों से सहमत नहीं है, और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने तो बेहद चौंकाने वाला बयान दे दिया है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सूर्यकुमार यादव को मिल गई कप्तानी और शायद अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्हें कप्तान बनाया जाए, लेकिन आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उन्हें कप्तानी मिलना संभव नहीं है।

यहां पढ़िए: दिसंबर 5- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

क्रिकेट एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि सूर्या भारत की कप्तानी के लिए थर्ड क्लास पसंद हैं। आकाश चोपड़ा ने जिओसिनेमा पर कहा कि सूर्यकुमार यादव वर्तमान में T20I क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, लेकिन क्या वह भारत की कप्तानों की सूची में शामिल हैं? सूर्यकुमार यादव शायद वर्तमान में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भी कप्तानी की तीसरी पसंद हैं। चीजें बदल गई हैं। पिछले साल तक वह दूसरी पसंद थे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी का कोई चांस ही नहीं है: Aakash Chopra

वह कप्तानी के लिए शायद मुंबई इंडियंस (MI) की तीसरी पसंद बन गए हैं। मुंबई की पहली पसंद रोहित शर्मा और फिर हार्दिक पांड्या होंगे। सूर्या निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका में भारत के कप्तान होंगे, और जब भी रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे, तब शायद वह T20I क्रिकेट में भारत की कप्तानी करेंगे और अफगानिस्तान के खिलाफ भी कप्तान हो सकते हैं, लेकिन आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी का कोई चांस ही नहीं है।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए