धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की इस हंसी के पीछे, पैर में लगी चोट का दर्द छुपा है!
क्रिसमस पर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की थी पोस्ट।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 5:30 अपराह्न

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, इस दौरान भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। जहां SKY की शानदार कप्तानी में ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, लेकिन ये सीरीज सूर्यकुमार को चोट दे गई। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है बल्लेबाज पर।
टी20 में फिट, लेकिन वनडे में फ्लॉप
जी हां, सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में सुपर हिट क्रिकेट खेलते हुए, अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक ठोका था और इसके बाद टी20I में उनके नाम 4 शतक हो गए हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में ये बल्लेबाज अभी तक फ्लॉप रहा है, जिसके कारण अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए भी SKY को नहीं चुना गया था।
सूर्यकुमार यादव का ये दर्द देखा नहीं जाता अब
*क्रिसमस पर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की थी पोस्ट।
*इस तस्वीर में वो अपनी वाइफ के साथ क्रिसमस ट्री के पास खड़े हुए आए नजर।
*साथ ही इस तस्वीर में SKY के पैर में था Pneumatic Walker Boot।
*दर्द से जूझ रहे SKY फिलहाल घूमने गए हैं और कई हफ्तों के लिए हुए क्रिकेट से दूर।
आप भी देखो सूर्यकुमार यादव की ये नई तस्वीर
SKY का ये वीडियो भी हुआ था काफी वायरल
सूर्यकुमार की इंस्टा स्टोरी हुई थी काफी वायरल
कुछ दिनों पहले ही MI टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है, जहां उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तान बने हैं। वहीं इस बदलाव से फैन्स काफी गुस्से में है, तो MI टीम के कुछ खिलाड़ी भी इस फैसले के खिलाफ हैं। इस बीच हार्दिक के कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, इस इंस्टा स्टोरी में दिल टूटने वाली इमोजी थी। जिसे फैन्स ने रोहित के हाथ से कप्तानी जाने से जोड़ा था और वो इंस्टा स्टोरी फैन्स के बीच काफी वायरल हुई थी। वैसे SKY भी रोहित के बाद MI टीम के कप्तान के तौर पर देखे जा रहे थे, ये भी इंस्टा स्टोरी लगाने का एक कारण हो सकता है।