टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव, रोहित-गुप्टिल के एलीट क्लब में हुए शामिल

टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव, रोहित-गुप्टिल के एलीट क्लब में हुए शामिल

सूर्या ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच में हासिल की

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 और भारतीय टी20आई क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के लगाने वाले, रोहित शर्मा के बाद कुल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने यह खास उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी20आई मैच के दौरान हासिल की। जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 10वें ओवर में नाथन एलिस के खिलाफ अपनी पारी का दूसरा सिक्स लगाया, वैसे ही सूर्या ने यह रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

अब वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कुल दूसरे और विश्व के कुल पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने 151 पारियों में कुल 205 छक्के लगाए हैं।

टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी का नाम देश कुल छक्के पारियां
1 रोहित शर्मा भारत 205 151
2 मुहम्मद वसीम यूएई 187 91
3 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 173 118
4 जोस बटलर इंग्लैंड 172 132
5 सूर्यकुमार यादव* भारत 150 86

नोट – यह आंकड़े 29 अक्टूबर 2025 तक के हैं

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत पहले टी20 मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कैनबरा में खेले गए पहले टी20 मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने 9.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर कुल 97 रन बनाए। इसके बाद दूसरी बार बारिश की वजह से खेल रुकने के बाद मैच ऑफिशिएल्स ने मैच को आगे ना कराने का फैसला किया।

खैर, अब पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है?

close whatsapp