ऋषभ पंत की पारी पर लगातार ट्वीट करते रहे दोस्त सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने पंत की बल्लेबाजी देख किए 2 ट्वीट।
अद्यतन - Mar 14, 2022 8:26 am

टीम इंडिया ने लंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत बना ली है, जहां टीम की तरफ से दूसरी पारी के दौरान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने जमकर रन बनाए और टीम के लिए काम आसान बना दिया। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत की पारी का हर कोई मुरीद हो गई और उनकी हर जगह तारीफ हो रही है, इस कड़ी में टीम इंडिया के बल्लेबाज और पंत के दोस्त सूर्यकुमार यादव भी पीछे नहीं रहे। जहां सूर्य ने खास अंदाज में पंत की जमकर तारीफ की और ये तारीफ थोड़ी फिल्मी भी थी।
सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्या ट्वीट कर डाला ऋषभ पंत के लिए?
ऋषभ पंत विकेट के पीछे जितने कमाल हैं, लंका के खिलाफ विकेट आगे भी उन्होंने अपना रंग जमा दिया। जहां पंत के बल्ले से निकली ताबड़तोड़ पारी ने लंका टीम के सभी सपनों पर पानी फेर दिया, साथ ही पंत ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। जहां पंत ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया, पंत का ये अर्धशतक महज 28 गेंदों में आया। इससे पहले कपिल देव ने 30 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए थे।
*सूर्यकुमार यादव ने पंत की बल्लेबाजी देख किए 2 ट्वीट।
*पहला ट्वीट किया – हम जानते हैं इस लड़के को।
*वहीं अपने दूसरे ट्वीट में सूर्य ने बनाई पैंट की इमोजी।
*साथ ही पंत ने अपनी पारी में 31 गेंदों में बनाए 50 रन।
यहां पढ़े सूर्यकुमार यादव के सभी ट्वीट
Hum iss ladke ko jaante hain 😁 #RishabhPant #INDvsSL
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 13, 2022
👖ertainment 😁 #INDvSL
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 13, 2022
दूसरी पारी में भी चला अय्यर का बल्ला
पहली पारी में रनों की बारिश करने वाली और शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला दूसरी पारी में भी जमकर चला, जहां पंत के टीम इंडिया के फैन्स ने अय्यर का धमाकेदार शॉ देखा। दूसरी पारी के दौरान अय्यर के बल्ले से अर्धशतक निकला, जहां 87 गेंदों की मदद से 67 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके भी निकले। वहीं आज टीम इंडिया की इस मैच में जीत अपने नाम करके सीरीज में लंका टीम का 2-0 से सूपड़ा साफ कर सकती है।