टीम इंडिया में आते ही Sarfaraz Khan की लगी क्लास, SKY ने बल्लेबाज के लिए इंस्टा पर कसा तंज - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में आते ही Sarfaraz Khan की लगी क्लास, SKY ने बल्लेबाज के लिए इंस्टा पर कसा तंज

Sarfaraz Khan ने अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें की इंस्टा पर पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक Sarfaraz Khan को लेकर बात हो रही है। हर फैन इस खिलाड़ी के टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहा है, तो दूसरी अभ्यास सत्र के दौरान सरफराज का जोश देखने लायक था। इस बीच अब सूर्यकुमार यादव ने भी इस खिलाड़ी को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sarfaraz Khan के पिता का वीडियो सामने आया था

दूसरी ओर जैसे ही Sarfaraz Khan का टीम इंडिया में चयन हुआ, वैसे ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही बल्लेबाज के पिता का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो BCCI और मुंबई क्रिकेट संघ का शुक्रिया अदा कर रहे थे। वैसे इस साल ये खिलाड़ी IPL खेलते हुए नजर नहीं आएगा और किसी भी टीम ने सरफराज को मिनी ऑक्शन में नहीं खरीदा था।

सूर्यकुमार यादव ने दे डाली Sarfaraz Khan को चेतावनी

*Sarfaraz Khan ने अभ्यास सत्र से कुछ तस्वीरें की इंस्टा पर पोस्ट।
*पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने किया कमेंट, जो MS Dhoni फिल्म से जुड़ा है।
*SKY ने लिखा- ड्यूटी के बाद रोज प्रैक्टिस, जितना ड्यूटी उतना प्रैक्टिस, करेगा।
*अब तेजी से वायरल हो रहा है SKY का ये शानदार कमेंट।

Sarfaraz Khan के इस पोस्ट पर किया सूर्यकुमार यादव ने कमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र की तस्वीरों पर भी डालते हैं नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

खुद कहां गायब हैं सूर्यकुमार यादव?

दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, जिसका कारण है उनको लगी चोट और इस चोट की सर्जरी उन्होंने हाल ही में कराई है। इस सर्जरी के लिए वो जर्मनी गए थे और अब SKY की क्रिकेट में वापसी IPL के जरिए होगी। दूसरी ओर इस बार का IPL थोड़ा जल्दी शुरू होगा, जिसका कारण है जून महीने में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप। वहीं टीम इंडिया के ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, USA और कनाडा जैसी कमजोर टीमें हैं टी20 वर्ल्ड कप में।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?