सब के पोस्ट पर SKY को कमेंट करने की लगी गंदी आदत, इस बार Shivam Dube को बनाया अपना शिकार
इंस्टाग्राम पर Shivam Dube ने शेयर की अपनी नई रील वीडियो।
अद्यतन - अगस्त 26, 2024 4:10 अपराह्न

एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि Shivam Dube का इंटरनेशनल करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में वापसी कर ली है। वहीं अब दुबे खुद के खेल को और ज्यादा निखारने में लगे हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है और इसी लेकर SKY ने उनकी चुटकी ली है।
कैसा रहा है Shivam Dube का अभी तक करियर
ऑलराउंडर Shivam Dube ने टीम इंडिया से साल 2019 में डेब्यू किया था, लेकिन कुछ ही मैचों के बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट के अलावा IPL में भी दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हो गई थी और वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। दुबे ने टीम इंडिया से अभी तक 4 वनडे मैच और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और आगे भी उनका चयन होना पक्का लग रहा है।
अब Shivam Dube के पीछे पड़ गए हैं सूर्यकुमार यादव
*इंस्टाग्राम पर Shivam Dube ने हाल ही में शेयर की अपनी नई रील वीडियो।
*लाल गेंद से ये खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए दिखा।
*साथ ही ऑलराउंडर ने कैप्शन में लिखा- All set for some Red Ball Cricket
*सूर्यकुमार यादव ने रील पर कमेंट कर लिखा- Missing you in buchi babu
Shivam Dube के इस वीडियो पर किया है SKY ने कमेंट
लगातार फिटनेस पर काम करता है ये खिलाड़ी
क्या ऑलराउंडर की IPL टीम बदलेगी?
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया जा रहा है कि CSK संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है मेगा ऑक्शन से पहले। ऐसे में संजू अगर CSK में जाते हैं तो वो ट्रेडिंग के जरिए संभव होगा और फिर राजस्थान टीम CSK से Shivam Dube को मांग रही है, लेकिन ये सब रिपोर्ट्स के तहत ही खबर है। वैसे दुबे RR टीम से IPL खेल चुके हैं और संजू कई टीमों का हिस्सा रहे हैं IPL में।