'उसमें अभी भी भूख है' कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वार्नर के टेस्ट करियर को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसमें अभी भी भूख है’ कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने डेविड वार्नर के टेस्ट करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

साल 2020 में डेविड वार्नर के बल्ले से निकला था टेस्ट क्रिकेट में आखिरी शतक।

Andrew McDonald and David Warner (Image Credit- Twitter)
Andrew McDonald and David Warner (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की चर्चाओं ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। बता दें कि हाल में ही खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज मे वार्नर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में सिर्फ एक 102 रन ही बना पाए थे।

लेकिन दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का वार्नर के टेस्ट क्रिकेट भविष्य को लेकर कुछ और ही मानना है। बता दें कि कुछ समय पहले डेविड वार्नर ने अपने एक बयान में कहा था कि वह आने वाले 12 महीनों में अपने टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर फैसला लेंगे।

इसके बाद वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ भी वार्नर का बल्ला खामोश रहा जिसने टेस्ट क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। लेकिन कोच मैकडोनाल्ड ने कहा है कि दिग्गज बल्लेबाज अभी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बारे में नहीं सोच रहा है और उसकी खेल के पारंपरिक फाॅर्मेट को खेलने की भूख अब भी बरकरार है।

कोच मैकडोनाल्ड का वार्नर को लेकर बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले डेविड वार्नर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैकडोनाल्ड ने कहा वह खेल के इस स्तर पर भी खुद को टेस्ट क्रिकेट में जारी रखने के लिए उत्सुक है। हालांकि उन्होंने अभी तक कुछ भी संकेत नहीं दिया है। क्रिकेट और ट्रेनिंग के दौरान वार्नर की भूख अभी भी बनी हुई है।

कोच ने आगे कहा, वह क्रीज पर व्यस्त है और आपने देखा है कि वह ठीक कर रहा है। हालांकि उसने आउट होने के लिए कई तरीके खोजे हैं और कभी-कभी ऐसा हो सकता है। हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर बढ़ रहे हैं और वार्नर इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। तो हमारे लिए यह क्लियर है कि टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले हमें दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है और उसके बाद भारत से।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच द्वारा दिए गए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकत हैं कि डेविड वार्नर अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

close whatsapp