सूर्यकुमार यादव ने लगाए एक के बाद एक कई No Look शॉट्स , RCB को टेंशन दे सकता है ये वीडियो
मुंबई इंडियंस के इंस्टा पर सूर्यकुमार यादव का नया वीडियो किया गया है पोस्ट।
अद्यतन - Apr 6, 2025 6:11 pm

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव कड़क शॉट्स मारने किए जाने जाते हैं, ऐसे में IPL में उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होती है। वहीं धाकड़ बल्लेबाजी के लिए SKY नेट्स में कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे में अब इसी नेट सेशन से इस बल्लेबाज का एक अलग ही वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सूर्यकुमार का आत्मविश्वास देखने लायक है।
हाल ही में शानदार पारी खेली थी सूर्यकुमार यादव ने
वहीं मुंबई टीम ने हाल ही में LSG के खिलाफ मैच खेला था, जो MI टीम हार गई थी। लेकिन इस मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला था, उस मैच में SKY ने 43 गेंदों का सामना किया और कुल 9 चौके अलावा 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए थे। साथ ही वो SKY का MI टीम से 100वां मैच था, जिसके लिए उनको एक खास जर्सी भी दी गई थी।
सूर्यकुमार यादव तो RCB के गेंदबाजों को डरा रहे हैं
*मुंबई इंडियंस के इंस्टा पर सूर्यकुमार यादव का नया वीडियो किया गया है पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में SKY नेट्स में एक के बाद एक कई कड़क शॉट मार रहे हैं।
*वो शॉट मारने के बाद गेंद की तरफ नहींं देख रहे हैं, जिसे कहते हैं No Look Shot
*ऐसे में सूर्यकुमार का ये आत्मविश्वास RCB टीम को टेंशन दे सकता है।
आप भी देखो सूर्यकुमार यादव की ये रील वीडियो
अब तो बुमराह भी जुड़ चुके हैं MI टीम के साथ में
मुंबई टीम का फोकस सिर्फ कमबैक पर होगा 7 अप्रैल को
RCB के खिलाफ जब MI टीम मैच खेलने उतरेगी, तो इस टीम का फोकस सिर्फ और सिर्फ कमबैक पर होगा। अभी तक मुंबई टीम ने इस सीजन सभी को निराश किया है और काफी ज्यादा खराब क्रिकेट खेली है। मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 1 में जीत मिली है और बाकी के 3 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार अपने बल्ले से फेल हो रहे हैं, तो घुटने में लगी चोट के कारण वो LSG के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।