साथी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सूर्यकुमार यादव मनाते हैं जश्न, नहीं होती SKY को किसी से जलन - क्रिकट्रैकर हिंदी

साथी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सूर्यकुमार यादव मनाते हैं जश्न, नहीं होती SKY को किसी से जलन

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी दूसरे टेस्ट में 104 रनों की पारी।

SKY And Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
SKY And Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

सूर्यकुमार यादव, शमी, हार्दिक सहित कई खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं, इनमें से कई खिलाड़ियों की वापसी IPL के जरिए होगी। जहां इस लिस्ट में SKY का नाम भी शामिल है, जो कुछ समय पहले ही चोटिल हुए थे। दूसरी ओर भले ही सूर्यकुमार क्रिकेट नहीं खेल रहे हो, लेकिन वो टीम इंडिया के मैच लगातार देख रहे हैं।

हाल ही में हुई है सर्जरी

सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी के लिए जर्मनी जाना पड़ गया था। ऐसे में अब उनकी क्रिकेट में वापसी IPL के जरिए होगी, वहीं अफ्रीका के खिलाफ जो उन्होंने आखिरी टी20 सीरीज खेली थी उसके में SKY ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक ठोका था। इससे पहले वो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और लंका टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोक चुके हैं। वहीं अब बस फैन्स को IPL शुरू होने का इंतजार है, जहां एक बार फिर से SKY का शो देखने को मिलेगा।

सूर्यकुमार यादव हर खिलाड़ी के प्रदर्शन का जश्न मनाते हैं

*गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी दूसरे टेस्ट में 104 रनों की पारी।
*वहीं सूर्यकुमार यादव ने गिल के जश्न का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाया।
*साथ ही SKY ने नजर ना लगने वाली इमोजी भी लगाई उस वीडियो में।
*बुमराह और जायसवाल के लिए भी स्टोरी लगाई थी इस बल्लेबाज ने।

गिल के शतक पर सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी

अपने शतक को लेकर क्या बोले शुभमन गिल?

लगातार फ्लॉप होने बाद अब शुभमन गिल का बल्ला बोला है, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया। वहीं अपने शतक को लेकर गिल ने कहा कि जब आपसे रन नहीं बनते, तो थोड़े लक की जरूरत होती है। वहीं Vizag में गिल के पिता भी मैच देखने पहुंचे थे, जिसपर गिल ने कहा कि पिता के सामने शतक लगाकर अच्छा लगा और वो कहते है कि तू जैसा खेलता है वैसा ही खेला कर।

ये वीडियो शेयर किया गया है गिल का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?