'सूर्य' की चमक पहली बार पड़ी BCCI के केंद्रीय अनुबंध पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सूर्य’ की चमक पहली बार पड़ी BCCI के केंद्रीय अनुबंध पर

केंद्रीय अनुबंध में कई खिलाड़ियों को भारी नुकसान

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav)
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav)

टीम इंडिया के नए और युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले के आगे अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की चमक फीकी पड़ चुकी है, लगातार ये खिलाड़ी टीम के रनों की बारिश कर रहा है। जिसका इनाम भी सूर्य को लगातार मिलता ही जा रहा है, लेकिन इस बार जो इनाम सूर्य को मिला है वो अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। जिसे देख SKY को दिल गार्डन-गार्डन हो गया है, तो चलिए हम बताते हैं आपको इस इनाम के बारे में।

सूर्य के फैन हैं तो इस खबर पूरा जरूर पढ़े

वो कहते है ना भगवान के घर देर जरूर है लेकिन अंधेर नहीं, ऐसा ही कुछ सूर्यकुमार यादव के साथ भी हुआ। काफी लंबे समय से ये बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी और IPL में कमाल का खेल दिखा रहा था, फिर भी इसे टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी। लेकिन साल 2021 इस खिलाड़ी के लिए नई सुबह लेकर आया है और यादव जी को टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल ही गया, बस उसके बाद से अभी तक इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

*BCCI के केंद्रीय अनुबंध में पहली बार शामिल हुए सूर्य।
*1 करोड़ वाले ‘Grade C’ में मिली इस खिलाड़ी को जगह।
*सूर्यकुमार ने अभी तक खेले हैं 7 वनडे और 14 टी-20 मैच।
*फिलहाल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं सूर्य।

केंद्रीय अनुबंध में कई खिलाड़ियों को भारी नुकसान

भले ही इस नए केंद्रीय अनुबंध में सूर्यकुमार यादव को बड़ा फायदा हुआ है, लेकिन टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव तेज गेंदबाज नवपदीप सैनी इस पूरी लिस्ट से बाहर हो चुके हैं, वहीं हाल हीम में टीम से बाहर हुए टेस्ट क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और इशांत शर्मा ग्रेड A से B में डिमोट हुए हैं। दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2 ग्रेड नीचे गए हैं, जहां ये दोनों ही खिलाड़ी ग्रेड A से सीधा C में आ गए हैं।

close whatsapp