सूर्यकुमार यादव हैं सबसे बड़े डॉग लवर, नए पोस्ट के जरिए फैन्स के साथ शेयर की खास तस्वीर
सूर्यकुमार यादव की नई इंस्टा पोस्ट हुई काफी वायरल।
अद्यतन - Jun 18, 2023 8:18 pm

भले ही सूर्यकुमार यादव को काफी इंतजार के बाद टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला हो, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने खुद को साबित कर के दिखाया है। अपने अतरंगी शॉट्स के लिए मशहूर SKY सोशल मीडिया के भी हीरो हैं, जहां वो आए दिन कोई ना कोई कमाल के पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने बताया था SKY नाम का राज
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया से डेब्यू करने से पहले काफी घरेलू क्रिकेट और IPL खेला है, इस दौरान IPL में जब सूर्यकुमार यादव KKR टीम में थे तब ही उनका नाम SKY रखा गया था और ये नाम गौतम गंभीर ने रखा था। जिसका खुलासा सूर्य ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में किया था।
इस तस्वीर से सूर्यकुमार यादव ने सभी का दिल जीत लिया
*सूर्यकुमार यादव की नई इंस्टा पोस्ट हुई काफी वायरल।
*नई पोस्ट में SKY अपने डॉग्स के साथ आ रहे हैं नजर।
*सूर्य की ये तस्वीर बाकी खिलाड़ियों को भी आई पसंद।
*अभी तक इस तस्वीर पर आ गए हैं 5 लाख से ज्यादा लाइक्स।
सूर्यकुमार यादव के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर डालते हैं नजर
वाइफ के साथ भी कई गजब के पोस्ट शेयर करता है ये खिलाड़ी
इस साल टेस्ट क्रिकेट में भी कर लिया डेब्यू
सूर्यकुमार यादव को लगातार शानदार खेल का फल मिला है, जहां इस खिलाड़ी ने इस साल यानी की 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिया है। SKY ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT ट्रॉफी में किया था।