घरेलू क्रिकेट खेलकर Suryakumar Yadav का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, दोस्तों संग शेयर की खास तस्वीर
Suryakumar Yadav ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है।
अद्यतन - अगस्त 31, 2024 12:18 अपराह्न

Suryakumar Yadav टीम इंडिया से एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जिसके लिए इस खिलाड़ी का फोकस घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा है। हाल ही SKY ने Buchi Babu Tournament का मुकाबला खेला है, साथ ही इसे लेकर बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर भी शेयर की है। वैसे आपको बता दें कि SKY ने टीम इंडिया से अभी तक अपने करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और फिर उनको इस प्रारूप में मौका नहीं मिला।
चोटिल हो गए Suryakumar Yadav?
Buchi Babu Tournament में मुंबई टीम का सामना तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) इलेवन से हुआ था, इस दौरान स्टार खिलाड़ी Suryakumar Yadav चोटिल हो गए। जहां मुंबई के लिए फील्डिंग करते समय SKY के हाथ में चोट लग गई थी, हालांकि उनकी ये चोट कितनी गंभीर है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है और ना ही किसी तरह की कोई अपडेट आई है।
Suryakumar Yadav ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी
*Suryakumar Yadav ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है।
*इस तस्वीर में SKY के साथ दिख रहे हैं उनके 2 दोस्त, जो हैं मुंबई टीम के खिलाड़ी।
*साथ ही SKY ने इस तस्वीर के नीचे लिखा है- 6 दिन ऐसे चले गए पता ही नहीं चला।
*घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं SKY, टेस्ट टीम में करना चाहते हैं वापसी।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Suryakumar Yadav ने

मुंबई टीम ने जीता सभी फैन्स का दिल
हाल ही में मुंबई टीम की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जहां पूरी टीम Coimbatore के अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान मुंबई टीम ने कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की थी, साथ ही सभी खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक कराई थी और उनको गिफ्ट भी दिए थे। वहीं कुछ बच्चों ने Shreyas Iyer और Suryakumar Yadav को उनके शानदार स्केच भी दिए थे। फैन्स को खिलाड़ियों का ये जेस्चर कापी पसंद आया है और सोशल मी़डिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है।