बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लगा सोशल मीडिया का चस्का!
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की एक तस्वीर।
अद्यतन - Aug 22, 2022 3:08 pm

लगता है टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया का चस्का लग गया है, जिसका कारण है उनका लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट करना। हर दिन वो लगातार इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते रहते हैं, साथ ही कोई ना कोई तस्वीर भी डाल ही देते है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ब्रेक पर हैं इन दिनों
जी हां, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं, जिसमें बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है और वो नेट्स के साथ-साथ जिम में खुद को एशिया कप 2022 के लिए तैयार करन में लगे हुए हैं इन दिनों।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खुद को बता दिया सबसे बड़ा ज्ञानी
*बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों के साथ बात कर रहे हैं SKY।
*इस दौरान बाकी सभी खिलाड़ी ध्यान से सुन रहे हैं सूर्यकुमार यादव की बातें।
*तस्वीर के ऊपर इस बल्लेबाज ने अंंग्रेजी में लिखा- पूरा ज्ञान।
बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस तस्वीर को लगाया था इंस्टा स्टोरी पर

हाल ही में डाली थी शानदार तस्वीरें
कुछ दिनों पहले ही सूर्य ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, ये तस्वीरें किसी ऐड शूट की थी और इन तस्वीरों में SKY किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे थे।