ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।

ENG vs AUS (Photo Source: X)
ENG vs AUS (Photo Source: X)

ENG vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

ENG vs AUS: दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

इंग्लैंड (England):

फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ⁠मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया (Australia):

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन

ENG vs AUS हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में:

मैच 160
ऑस्ट्रेलिया 91
इंग्लैंड  65
नो रिजल्ट 03
टाई 01

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट:

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और यही वजह है कि यहां  हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। यहां अब तक 72 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 36 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है तो 34 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों को जीत मिली है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 252 और दूसरी पारी का 216 रन है।

लाहौर की मौसम रिपोर्ट:

AccuWeather के अनुसार, शनिवार, 22 फरवरी को लाहौर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता का स्तर 30-40 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

close whatsapp