विराट की तरह Suryakumar Yadav भी करने लगे हैं पूजा-पाठ, भगवान भरोसे होगा खेल में सुधार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट की तरह Suryakumar Yadav भी करने लगे हैं पूजा-पाठ, भगवान भरोसे होगा खेल में सुधार!

हाल ही में SKY ने लगाई थी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी Suryakumar Yadav टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जिससे फैन्स खुश नहीं है। फैन्स के खुश ना होने का कारण है, सूर्यकुमार का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन। लेकिन उसके बाद भी सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है और अब SKY की एक तस्वीर सोशल मीडिया की दुनिया में काफी वायरल हो रही है।

Suryakumar Yadav फिर हुए फेल

टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 अपने नाम किया है, वहीं इस टूर्नामेंट के लिए Suryakumar Yadav भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं पूरे एशिया कप में SKY को सिर्फ 1 मैच ही खेलने का मौका मिला था, जो बांग्लादेश के खिलाफ था। उस मैच में भी सूर्यकुमार सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे और उनकी काफी आलोचना हुई थी। जिसके बाद ये बल्लेबाज सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा ही Troll हुआ था।

अब भगवान भरोसे है Suryakumar Yadav का वनडे करियर!

*हाल ही में SKY ने लगाई थी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में Suryakumar Yadav ने गणेश जी के आगे हाथ जोड़कर खड़े हैं।
*गणेश चतुर्थी के मौके पर सूर्यकुमार ने शेयर की ये वाली तस्वीर।
*अक्सर भगवान से जुड़ी इंस्टा स्टोरी शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी।

Suryakumar Yadav ने लगाई थी हाल ही में ये इंस्टाग्राम स्टोरी

संजू हैं फैन्स की पहली पंसद

वहीं सूर्यकुमार यादव को लगातार वनडे क्रिकेट में फेल होता देख, फैन्स टीम इंडिया में संजू सैमसन को खेलता हुआ देखना चाहते हैं। लेकिन संजू ने ना एशिया कप खेला था औऱ ना ही वो वर्ल्ड कप में चुने गए हैं, जिससे फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में संजू के आंकड़े सूर्यकुमार यादव से काफी सही हैं। अब देखना अहम होगा कि सूर्यकुमार वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या उन्होंने अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं। टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी और वो 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी।

कल संजू सैमसन ने ये पोस्ट शेयर किया है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?