ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए Suryakumar Yadav, एक ही ओवर में कर दी छक्कों की बारिश - क्रिकट्रैकर हिंदी

ग्रीन को जिंदगी भर का गम दे गए Suryakumar Yadav, एक ही ओवर में कर दी छक्कों की बारिश

सूर्यकुमार यादव ने वनडे सीरीज में लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

वनडे प्रारूप में लगातार फ्लॉप होने वाले Suryakumar Yadav अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं, जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में एक के बाद एक शानदार पारी खेल रहे हैं। वहीं दूसरे वनडे मैच में तो उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम शायद कभी इस खिलाड़ी को नहीं भूल पाएगी।

Suryakumar Yadav हुए थे काफी Troll

टी-20 क्रिकेट में Suryakumar Yadav का बल्ला जमकर चलता है, साथ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 3 शतक भी हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में वो लगातार फ्लॉप होते आए हैं, IPL से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत का दौरा किया था और उस सीरीज में SKY लगातार 3 बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया टीम रोने लग गई Suryakumar Yadav के छक्के देख

*सूर्यकुमार यादव ने वनडे सीरीज में लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक।
*दूसरे वनडे में 72 रन बनाकर नाबाद लौटे बल्लेबाज सूर्यकुमार।
*Suryakumar Yadav ने ग्रीन के एक ओवर में कर दिया कमाल।
*ग्रीन के खिलाफ SKY ने एक ही ओवर में जड़ डाले लगातार 4 छक्के।

Suryakumar Yadav ने कुछ ऐसे मारे लगातार 4 छक्के

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया ने खड़ा किया विशाल स्कोर

दूसरी ओर टीम इंडिया ने जिस तरह इंदौर में बल्लेबाजी की है, उसे देख लग रहा है कि केएल की कप्तानी में आज ही टीम सीरीज सील कर लेगी। जहां पहले गिल और अय्यर ने शानदार शतक जड़े, उसके बाद राहुल और SKY के बल्ले से तेजी से अर्धशतक निकला। वहीं 50 ओवर पूरे होने पर टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं। सीरीज का तीसरा मैच 27 तारीख को राजकोट में खेला जाएगा, जहां इस मैच के लिए टीम के साथ कप्तान रोहित, विराट, हार्दिक और कुलदीप यादव जुड़ जाएंगे। साथ ही तेज गेंदबाज बुमराह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं और वो टीम के साथ इंदौर नहीं पहुंचे थे, लेकिन बुमराह तीसरे मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

केएल राहुल के इस छक्के को देख रह गए सभी दंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?