IND vs SA: पहले T20I में दो छक्के लगाकर सूर्या ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड
सूर्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T-20 में खेली शानदार पारी।
अद्यतन - सितम्बर 29, 2022 8:36 अपराह्न

भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड तोड़ा है। सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में धवन से आगे निकल गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हासिल किया।
शिखर ने 2018 में 18 मैचों में 40.52 की प्रभावशाली औसत और 147.22 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 689 रन बनाए थे। धवन से आगे निकलने के लिए सूर्यकुमार को सिर्फ आठ रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यकुमार ने लगातार दो छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विराट कोहली के सातवें ओवर में आउट होने के बाद सूर्या कुमार यादव इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए। हालांकि उन्होंने जो पहला शॉट खेला उस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था, सूर्यकुमार ने डीप थर्ड मैन पर छक्के के साथ अपना खाता खोला और अगले ही गेंद पर अपनी कलाई का उपयोग करते हुए और गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजा।
T20I में सूर्या का रिकॉर्ड है शानदार
उन्होंने अब तक 31 T20I में 37.04 की औसत से 926 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट का 174.71 का रहा है और पहले ही सबसे छोटे प्रारूप में एक शतक और आठ अर्धशतक बना चुके हैं।
अब सूर्यकुमार की नजरें पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिजवान के नाम है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने 2021 में 29 मैचों में 939 रन बनाए थे।
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार ने इसी के साथ ही कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अब तक कुल 45 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे।