सूर्यकुमार यादव के हाथों में फेविकोल लगी थी क्या, गजब के कैच पकड़ रहे थे भाई! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव के हाथों में फेविकोल लगी थी क्या, गजब के कैच पकड़ रहे थे भाई!

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सूर्य ने पकड़े थे 3 कैच।

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में हार का स्वाद चखा दिया, वहीं इस दौरान एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव ने सुर्खियां बटोर ली। इस बार SKY का खबरों में आने का कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि सूर्य ने इस बार मैदान पर कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देख आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा।

सूर्यकुमार यादव के लिए अहमदाबाद का मैदान खास है

जी हां, कल टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद में खेला था, वहीं दूसरी ओर यहां का मैदान सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद खास है। जिसका कारण है उनका डेब्यू, SKY ने टीम इंडिया के लिए अपना टी20 डेब्यू अहमदाबाद के इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

कुछ अलग ही शक्ति है गुरू सूर्यकुमार यादव में तो!

*न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सूर्य ने पकड़े थे 3 कैच।
*सूर्यकुमार ने पहले 2 कैच स्पिल में शानदार तरीके से उछलकर पकड़े।
*वहीं तीसरा कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर पकड़ा था कमाल।
*SKY के दोनों कैच देख हर कोई हैरान हो गया, वायरल हुआ वीडियो।

सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शुभमन गिल को अब रोकना मुश्किल

दूसरी ओर टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए, अपना डेब्यू टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ दिया। गिल ने अपनी पारी में नाबाद 126 रन बनाए, साथ ही उन्होंने 12 चौके और 7 शानदार छक्के भी लगाए और अब वो टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

गिल ने कुछ इस तरह मनाया शतक का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp