इधर मुंबई हार रही है, उधर सूर्यकुमार यादव हेयरकट लेने में बिजी हैं
सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लगाई एक स्टोरी।
अद्यतन - Apr 4, 2022 1:27 pm

चेन्नई और मुंबई आईपीएल की टॉप टीमें हैं, लेकिन दोनों ही टीमें लगातार अपने मैच हार रही हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई टीम को सूर्यकुमार यादव की वापसी का इंतजार है, जो चोट के कारण शुरूआती मैचों का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई के अगले मैच में ये विस्फोटक बल्लेबाज टीम में एंट्री ले लेगा, वहीं दूसरी ओर सूर्य टीम के साथ जुड़ गए हैं और खाली समय पर खुद का ध्यान रख रहे हैं जिसे लेकर वो अलग-अलग चीजें करने में लगे हुए हैं।
सूर्यकुमार यादव को नहीं है मुंबई टीम की हार से कोई मतलब!
मुंबई टीम लीग की सबसे सफल टीम है, लेकिन अभी तक रोहित की सेना ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम का पहला मैच दिल्ली से हुआ था और उसमें टीम हार गई थी, वहीं अगले मैच में राजस्थान ने मुंबई के महारथियों को हरा दिया था। जिसके बाद फैन्स सूर्यकुमार को लेकर ट्वीट कर रहे थे, वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले मैच में SKY टीम की तरफ से खेलने उतर सकते हैं और टीम को बल्लेबाजी में मजबूती दे सकते हैं।
*सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लगाई एक स्टोरी।
*जहां इस स्टोरी में सूर्यकुमार नए लुक लेते आ रहे हैं नजर।
*मुंबई टीम के बायो बबल में सूर्य ले रहे हैं अपना नया हेयरकट।
*हर बार तरह-तरह के हेयरकट लेते हैं SKY।
SKY की पत्नी ने साझा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी

NCA में थे SKY
IPL शुरू होने के बाद भी सूर्यकुमार NCA में थे, जहां वो अपने अंगूठे की चोट से उबर रहे थे और फिटनेस पर फोकस कर रहे थे, जिसका वीडियो कुछ दिनों पहले उन्होंने खुद साझा किया था।