ट्विटर रिएक्शन: पीएसएल के पहले ही मैच में लाहौर कलंदर्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर रिएक्शन: पीएसएल के पहले ही मैच में लाहौर कलंदर्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की 

पहले ही मैच में चमके फखर जमान और मोहम्मद रिजवान

Multan Sultans vs Lahore Qalandars (Image Credit- Twitter)
Multan Sultans vs Lahore Qalandars (Image Credit- Twitter)

13 फरवरी को शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तान पर 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की है। मैच में पिछले सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक फखर जमान ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। फखर ने 42 गेंदों में 66 रनों के बेहतरीन पारी खेली और कलंदर्स के टोटल को 175 रन पहुंचाया।

तो वहीं दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तान की तरफ से भी कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के बल्ले से 50 गेंदों में 75 रनों की बेहतरीन पारी निकली, लेकिन उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 174 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच को गंवा दिया।

लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान मैच का हाल:

बता दें कि मैच में मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनपर बैक फायर हो गया। कलंदर्स की ओर से फखर जमान और मिर्जा बैग ने पावरप्ले में जमकर रन बटोरे।

पहले विकेट के लिए दोनों ने 61 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बेहतरीन शुरूआत दी, बैग ने 32 रन बनाए। तो वहीं गेंदबाजी में मुल्तान की ओर से उस्मा मीर और इहसानउल्लाह को 2-2 और अकील हुसैन व शाहनवाज दहानी को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी तरफ कलंदर्स से मिले 176 रनों के जबाव में मुल्तान सुल्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई और मैच को 1 रन से गंवा दिया। मुल्तान की ओर से 75 रनों की पारी मोहम्मद रिजवान ने खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 35 और डेविड मिलर ने 25 रनों का योगदान दिया।

देंखे पीएसएल के पहले मैच पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/HaseebarslanUK/status/1625213270645678086?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1625213270645678086%7Ctwgr%5Ead54e0db9e2d832d9ca2026dc0e6df969b6614ac%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Ftwitter-reactions-defending-champions-lahore-qalandars-clinch-thrilling-victory-in-psl-2023-curtain-raiser%2F

close whatsapp