अरे बाबा रे बाबा! टीम इंडिया के रणवीर सिंह बन गए हैं सूर्यकुमार यादव तो अब
सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - मार्च 7, 2023 4:47 अपराह्न

जैसे-जैसे खिलाड़ी मैदान पर अपने खेल से मशहूर होता है वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी छा जाता है, ऐसा ही कुछ सूर्यकुमार यादव के साथ हो रहा है। जहां फैन्स इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस बार SKY सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर थोड़ा सा ट्रोल हो गए।
टेस्ट में अपना बेस्ट नहीं दे पाए सूर्यकुमार यादव
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन डेब्यू मैच में SKY बल्ले से खास कमाल नहीं कर पाए और फिर बाकी मैचों में उनकी जगह श्रेयस अय्यर ने ले ली।
सूर्यकुमार यादव को चढ़ा फैशन का तेज बुखार!
*सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं सूर्यकुमार यादव।
*इसी कड़ी में SKY ने फैन्स के साथ शेयर की अपनी एक तस्वीर।
*जहां इस तस्वीर में सूर्य ने पहन रखे हैं अतरंगी तरह के कपड़े।
*फैन्स ने सूर्य को रणवीर सिंह बताकर कर दिया बुरी तरह ट्रोल।
इस तस्वीर को लेकर ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव
SKY गली क्रिकेट खेलने पहुंच गए थे फैन्स के बीच
वहीं हाल ही में सूर्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने फैन्स के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे और इस दौरान फैन्स की डिमांड पर वायरल SUPLA शॉट भी खेलकर दिखाया था। वहीं चौथे टेस्ट और आखिरी मैच के लिए अब वो टीम इंडिया के साथ अहमदाबाद में जुड़ गए हैं।