अब बस IPL शुरू होने के दिन गिन रहे हैं सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाज का घर में नहीं लग रहा है मन
सूर्यकुमार यादव अपनी सर्जरी के कारण नहीं खेल पा रहे हैं क्रिकेट।
अद्यतन - फरवरी 14, 2024 4:03 अपराह्न

सूर्यकुमार यादव के फैन्स को सिर्फ IPL शुरू होने का इंतजार है, जिसका कारण है इस खिलाड़ी की मैदान पर वापसी। चोट के कारण SKY काफी समय से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं, साथ ही उनकी कुछ समय पहले सर्जरी भी हुई थी। वहीं अब ये बल्लेबाज खुद IPL शुरू होने का इंतजार कर रहा है और कमाल की इंस्टा स्टोरी लगा रहा है।
वापसी की तैयारियों में लगे हैं सूर्यकुमार यादव
कुछ समय पहले ही सूर्यकुमार यादव जर्मनी से अपनी सर्जरी करवा के लौटे हैं, ऐसे में अब धीरे-धीरे वो मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए वो अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर चुके हैं और हल्का-हल्का वर्क आउट कर रहे हैं। दरअसल, SKY ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई है और वो IPL के शुरूआती मैच मिस कर सकते हैं। वहीं इसी सर्जरी के कारण बल्लेबाज ने एक भी रणजी ट्रॉफी का मैच भी नहीं खेला है, ऐसे में IPL खेलने से पहले उन्हें नेट्स में खूब तैयारी करनी होगी।
सूर्यकुमार यादव तो बस IPL का इंतजार कर रहे हैं
*सूर्यकुमार यादव अपनी सर्जरी के कारण नहीं खेल पा रहे हैं क्रिकेट।
*इस बीच बल्लेबाज ने कुछ इंस्टा स्टोरी की है फैन्स के साथ में शेयर।
*एक तस्वीर में किसकी का इंतजार कर रहे हैं बल्लेबाज SKY
*तो दूसरी तस्वीर में काफी ज्यादा खुश दिख रहा है ये खिलाड़ी।
हाल ही में ये इंस्टा स्टोरी लगाई थी सूर्यकुमार यादव ने

खास दिन पर SKY का खास पोस्ट भी देख लो
MI टीम पहले जैसी नहीं रही
दूसरी ओर अब MI टीम के कप्तान को बदल दिया गया है, जहां रोहित की जगह अब आपको हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जहां इस फैसले से फैन्स के साथ-साथ खुद MI टीम के खिलाड़ी भी खुश नहीं हैं, सूर्यकुमार यादव और बुमराह पहले ही इंस्टा स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। ऐसे में इसका असर MI टीम के खेल पर पड़ा है या नहीं वो आगे देखने वाली बात होगी।