आज का दिन है प्यार के नाम, हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर किया ये खास काम
Valentine Day के खास मौके पर हार्दिक ने एक तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - फरवरी 14, 2024 12:08 अपराह्न

हार्दिक पांड्या की जल्द ही मैदान पर वापसी होने वाली है, ये वापसी होगी IPL 2024 के जरिए। इस बीच ये खिलाड़ी अपने फिटनेस पर काफी काम कर रहा है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। लेकिन इस बार हार्दिक ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाला है और ये पोस्ट खास दिन पर शेयर किया गया है।
कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है हार्दिक पांड्या ने
जी हां, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है, जहां वो आखिरी बार टीम इंडिया का हिस्सा वर्ल्ड कप 2023 के दौरान थे। उस समय वो बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, ऐसे में अक्टूबर महीने से इस खिलाड़ी ने कोई भी मैच नहीं खेला है। जिसे लेकर पांड्या कई बार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा Troll भी हुए हैं।
आज का दिन हार्दिक पांड्या ने किया प्यार के नाम
*Valentine Day के खास मौके पर हार्दिक ने एक तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या अपने बेटे और वाइफ के साथ में आए नजर।
*साथ ही तीनों इस नई तस्वीर में नजर आ रहे हैं बेहद स्टाइलिश अवतार में।
*कैप्शन में हार्दिक ने Valentine Day को लेकर लिखा है एक खास संदेश।
हार्दिक पांड्या की ये तस्वीर आपको भी काफी पसंद आएगी
टशनबाजी में सबसे आगे है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी
भले ही हार्दिक को क्रिकेट खेले कई महीने हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की टशनबाजी किसी तरह कम नहीं हुई है। जहां आए दिन हार्दिक सोशल मीडिया पर खुद की रील्स शेयर करते रहते हैं, जहां वो GYM में वर्क आउट करते हुए नजर आ जाते हैं। कई दिनों से वो इस तरह की रील्स शेयर कर रहे हैं, जिसे देखते हुए फैन्स उनकी कई बार क्लास लगा चुके हैं। अब देखना अहम होगा की हार्दिक मुंबई टीम की कप्तानी में सफल हो पाते हैं या नहीं। साथ ही कई सालों बाद रोहित किसी और की कप्तानी में आपको ये लीग खेलते हुए नजर आने वाले हैं।