इस पाकिस्तानी युवा फैन के कैच को देख आई सूर्यकुमार यादव की याद, यह रही वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस पाकिस्तानी युवा फैन के कैच को देख आई सूर्यकुमार यादव की याद, यह रही वीडियो

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि युवा पाकिस्तानी फैन ने सूर्यकुमार यादव के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के कैच की कॉपी पहाड़ों में की।

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)
Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग सिर्फ उनके देश में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी ज्यादा है। कुछ ही दिन पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की कॉपी एक पाकिस्तानी युवा फैन ने की थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि युवा पाकिस्तानी फैन ने सूर्यकुमार यादव के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के कैच की कॉपी पहाड़ों में की। इस युवा फैन ने काफी अच्छी तरह से कैच को पूरा किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवा खिलाड़ी पाकिस्तान में लोकल क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। जैसे ही बल्लेबाज ने एक शॉट हवा में काफी ऊपर मारा विकेटकीपर भागते हुए गेंद की ओर गए और जबरदस्त तरीके से इस कैच को एक हाथ से पूरा किया। बल्लेबाज भी विकेटकीपर के इस कैच को देख दंग रह गया। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर इस युवा फैन के कैच की जमकर प्रशंसा की है।

यह रही वीडियो:

इस वीडियो से पहले एक और पाकिस्तान युवा फैन को जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की कॉपी करते हुए देखा गया था जिसकी दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी जमकर प्रशंसा की थी। वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर इस युवा फैन की वीडियो को भी साझा किया था।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की बात की जाए तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सूर्यकुमार यादव ने मैच के अंतिम ओवर में जब दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों की जरूरत थी तब उन्होंने डेविड मिलर का बाउंड्री लाइन के पास अविश्वसनीय कैच पकड़ा जिसकी वजह से भारत ने फाइनल में जीत की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?