Virat Kohli

‘इंतजाम कर दिया है’, विराट कोहली के बिग फैन का लगा जैकपॉट, Swiggy ने किया बड़ा ऐलान

फैन 1568 किमी का सफर तय कर विराट कोहली को देखने के लिए पहुंचा था

Virat Kohli fan got free food from Swiggy
Virat Kohli fan got free food from Swiggy

विराट कोहली आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आए। हालांकि, उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस मैच के दौरान एक कोहली फैन ने अपने पोस्टर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी। अब उस फैन के लिए स्विगी (Swiggy) ने बड़ा ऐलान किया है।

शुक्रवार, 24 मई को Swiggy, एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, ने घोषणा की कि वह कोहली फैन को एक महीने का फ्री फूड देगा। Swiggy ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, एक महीने का रोटी, मकान का इंतजाम कर दिया है।

बता दें कि विराट कोहली की लोकप्रियता का इसी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फैन 1568 किमी का सफर तय कर विराट कोहली को देखने के लिए पहुंचा था और कोहली फैन का वह पोस्टर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।

आरसीबी की हार से फैन्स और टीम का दिल टूटा

गौरतलब है कि विराट कोहली का इस सीजन प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 61.75 की औसत और 154.69 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। वह फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं। एलिमिनेटर में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। मगर उनके इस प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी के खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया है।

आरसीबी ने टूर्नामेंट के पहले हॉफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और 8 में से सिर्फ एक मैच जीत सकी थी। लेकिन दूसरे हॉफ में आरसीबी ने लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। मगर एलिमिनेटर में हार ने फैन्स और फ्रेंचाइजी का दिल तोड़ दिया।

टूर्नामेंट की बात करें आज दूसरा क्वालीफायर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

close whatsapp