RR SWOT Analysis: जाने IPL 2024 में क्या है राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

RR SWOT Analysis: जाने IPL 2024 में क्या है राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

RR के पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के रूप में मजबूत शीर्ष क्रम है।

Rajasthan Royals (RR) Team 2024 Player List (Photo Source: Twitter)
Rajasthan Royals (RR) Team 2024 Player List (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। वह पेपर पर काफी मजबूत टीम नजर आ रही है। उनके पास शीर्ष क्रम में जोस बटलर, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले, इस आर्टिकल में हम राजस्थान रॉयल का SWOT एनालिसिस करेंगे, SWOT को इस प्रकार से समझ सकते हैं। S- Strenght, W-Weaknesses, O- Opportunities और T-Threats।

RR का SWOT एनालिसिस

Strenght- राजस्थान के पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन के रूप में मजबूत शीर्ष क्रम है। वहीं मीडिल ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए उनके पास शिमरन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं। हेटमायर ने IPL 2023 में 152.28 के स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए थे। उन्होंने 2022 आईपीएल में भी RR को फाइनल मे पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं बटलर ने पिछले सीजन में टीम के लिए 392 रन बनाए थे। बल्लेबाजी उनका मजबूत पक्ष है।

युवा ध्रुव जुरेल, रियान पराग और शुभम दुबे टीम के लिए स्टार खिलाड़ी बनकर उभर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा की तिकड़ी है, जो स्पिन गेंदबाजी में कमाल कर सकती है।

Weaknesses- राजस्थान की कमजोर कड़ी उनकी तेज गेंदबाजी हो सकती है। उनके पास प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट और नवदीप सैनी है। हालांकि, ये गेंदबाज अपने लय में नही हैं। बोल्ट के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था और उन्होंने 10 मैचों में केवल 14 विकेट चटकाए थे। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा 2023 सीजन में नहीं खेल पाए थे। अपनी कमजोरी को देखते हुए RR ने रोवमन पॉवेल को चुना, जो गेंद के साथ बल्लेबाजी में जौहर दिखा सकते हैं।

Opportunities- राजस्थान रॉयल्स के पास एक मजबूत बैटिंग लाइन-अप है और उसके लिए ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। शुभम दुबे , टॉम कोहलर-कैडमोर और नंद्रे बर्गर जैसे खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।, जो RR के लिए अवसर है।

Threats- अगर राजस्थान के नए खरीदे गए खरीद खिलाड़ी जैसे रोवमन और नंद्रे बर्गर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, इसके अलावा जोस बटलर और शिमरन हेटमायर जैसे विदेशी प्लेयर भी अच्छा करने में नाकाम रहते हैं तो RR के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अलग हो सकती है। राजस्थान पिछले सीजन 14 मैचों में से सिर्फ 7 मुकाबले ही जीत सका था।

ये है RR का फुल स्क्वॉड-

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: जाने मिनी ऑक्शन के बाद RCB की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI

close whatsapp