मुंबई सहित इस शहर में खेले जाएंगे IPL-2022 के सभी मुकाबले - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई सहित इस शहर में खेले जाएंगे IPL-2022 के सभी मुकाबले

IPL का 15वां संस्करण 27 मार्च 2022 से शुरू हो सकता है।

IPL Trophy (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को सफल तरीके से समाप्त हुआ। जिसमें कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ियों को ही खरीदार मिले। इस ऑक्शन में इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

IPL-2022 सीजन 27 मार्च से शुरू होने की संभावना है। स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लीग अहमदाबाद, मुंबई और पुणे में आयोजित की जाएगी। शामिल हुई सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने लिए एक मजबूत टीम तैयार कर ली है। इस सीजन से इस लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस समेत कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएगी।

IPL-2022 के सभी लीग मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे

IPL के पिछले दो सीजन का आयोजन कोरोना की वजह से भारत में नहीं हुआ था। इस बीच खबर ये भी है कि IPL के लीग मैच महाराष्ट्र में होंगे जबकि प्लेऑफ मुकाबले गुजरात में आयोजित किए जाएंगे। इस सीजन के लीग मैचों की मेजबानी मुंबई और पुणे के 5 मैदानों पर किया जाएगा।

IPL के आगामी सीजन का लीग स्टेज के सभी मुकाबले मुंबई में आयोजित किए जाएंगे जिसमें वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के पास गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का एक स्टेडियम शामिल हैं। इसके अलावा प्लेऑफ के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने की संभावना है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) फरवरी के अंत तक आईपीएल के 2022 संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। IPL-2022 सीजन में 10 टीमें होगी इसलिए टीमों को दो समूह में विभाजित किया गया है प्रत्येक समूह में 5 टीमें होंगी। हर टीम का सामना दूसरे ग्रुप की टीम से 2 बार होगा। सभी टीमें लीग चरण में 14 मैच खेलेगी। इस सीजन की नई टीम गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल करेंगे।

close whatsapp