T20 World Cup 2009 Recap: डिफेंडिंग चैंपियन भारत के शर्मनाक प्रदर्शन से लेकर फाइनल में अफरीदी की तूफानी पारी, जानें पूरी कहानी
पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब अपने नाम किया था।
अद्यतन - Jun 2, 2024 5:45 pm

T20 World Cup 2009 Recap: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण 2009 में इंग्लैंड में खेला गया था। पहले की तरह यह टूर्नामेंट भी 12 टीमों के बीच खेला गया था। जिसमें से नौ टीमें टेस्ट फॉर्मेट खेलने वाली देशें थी, वहीं तीन एसोसिएट देश (आयरलैंड, नीदरलैंड्स, और स्कॉटलैंड) ने क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलकर अपनी जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में श्रीलंका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें पाकिस्तान पहले संस्करण के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।
T20 World Cup 2009 Recap: टी20 वर्ल्ड कप 2009 के नियम
- ग्रुप स्टेज और सुपर-8 मुकाबलों के दौरान जो भी टीम मैच जीतेगी, उन्हें 2 अंक, मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक, वहीं हार पर शून्य अंक मिलें।
- टाई होने की स्थिति में (यानी दोनों टीमें अपनी-अपनी पारी के अंत में समान रन बनाती है), तो सुपर-ओवर से विजेता का फैसला होता।
- प्रत्येक ग्रुप (ग्रुप चरण और सुपर आठ चरण दोनों) के भीतर, टीमों को निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ रैंक किया गया-
- हाई पॉइंट्स
- यदि बराबर हो तो जीत की संख्या से
- यदि फिर भी बराबर हो तो नेट रन रेट
- यदि फिर भी बराबरी हो तो बॉलिंग स्ट्राइक रेट
- यदि फिर भी बराबरी हो तो हेड-टू-हेड रिजल्ट के आधार पर रैंक किया जाएगा
टी20 वर्ल्ड कप 2009 में टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया
टी20 वर्ल्ड कप 2007 की भांति ही इस संस्करण में 12 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था, हर ग्रुप में तीन टीमें शामिल थी।
ग्रुप-ए- भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड
ग्रुप-बी- पाकिस्तान, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स
ग्रुप-सी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज
ग्रुप-डी- न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीक, स्कॉटलैंड
टी20 वर्ल्ड कप 2009 सुपर-8 राउंड
ग्रुप स्टेज राउंड के अंत में हर ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सुपर-8 में पहुंची थी। सुपर-8 राउंड में 8 टीमों को चार-चार की टीम में दो ग्रुपों ( E और F) में बांटा गया था। ग्रुप-ई में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, भारत था। वहीं ग्रुप-एफ में श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, और आयरलैंड थी।
सुपर-8 राउंड में एक भी मुकाबले नहीं जीत पाई थी भारतीय टीम
टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज राउंड में आयरलैंड और बांग्लादेश को हराकर ग्रुप-ए में नंबर-1 की पोजिशन के साथ सुपर-8 में पहुंची थी। लेकिन टीम को सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडडीज और इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। ग्रुप-ई पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने सबसे नीचले स्थान पर जगह बनाई थी। डिफेंडिंग चैंपियन का सफर टूर्नामेंट में इस तरह से खत्म होगा यह किसी ने नहीं सोचा था।
T20 World Cup 2009 Recap: सेमीफाइनल मुकाबलों का हाल
ग्रुप-ई में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें साउथ अफ्रीका (6 अंक) और वेस्टइंडीज (4 अंक), और ग्रुप-एफ की टॉप-2 टीमें पाकिस्तान (4 अंक) और श्रीलंका (6 अंक) ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 18 जून को खेला गया था। पाकिस्तान ने 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 57 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी।
फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था
टी20 वर्ल्ड कप 2009 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 21 जून को लॉर्ड्स, लंदन में खेला गया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत हासिल की थी। शाहिद अफरीदी ने 40 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी।