टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 सलामी बल्लेबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बना सकते हैं अपनी जगह - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वो 5 सलामी बल्लेबाज जो इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बना सकते हैं अपनी जगह

पांच खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कुछ युवा खिलाड़ी के नाम भी हैं मौजूद।

1.शिखर धवन

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan. (Photo Source: IPL/BCCI)

व्हाइट बॉल क्रिकेट में शिखर धवन को महान सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। लेकिन उन्हें 2021 टी-20 विश्व कप से कुछ समय पहले ही भारतीय टी20 सेटअप से बाहर कर दिया गया था। यह देखकर कई लोग हैरान भी हुए क्योंकि धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में और टीम इंडिया के लिए भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए, बीसीसीआई (BCCI) ने शिखर को टीम से बाहर करते हुए रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन और विराट कोहली को अपने टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के रूप में चुनने का फैसला किया। हालांकि, इससे भारत को किसी भी तरह से मदद नहीं मिली क्योंकि वे अपने पहले दो मुकाबले हार गए और अंततः ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

लेकिन शिखर धवन के लिए चीजें वैसी ही रही हैं, वह अपनी नई फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए, एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। वह उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं, जो पिछले छह आईपीएल सीजन में लगातार 400 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण उन्हें इस साल के टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वापस ला सकता है। धवन का अनुभव भारत को दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp