आकाश चोपड़ा ने बताया, आखिर क्यों सभी टीमों को अफगानिस्तान से रहना होगा सतर्क
आकाश चोपड़ा का मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बड़ा उलटफेर करते हुए, किसी भी टीम को, कभी भी हरा सकती है।
अद्यतन - Oct 16, 2022 5:44 pm

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 आज से शुरु हो गया है। 16 टीमों के बीच खिताब जीतने की होड़ शुरु हो चुकी है। इस बार यह टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है क्रिकेट के इस महाकुंभ में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बड़ा उलटफेर करते हुए, किसी भी टीम को, कभी भी हरा सकती है। उन्होंने अफगानिस्तान टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि टीम में काफी ज्यादा पोटेंशियल है जो बड़ी से बड़ी टीमों को टक्कर दे सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान की टीम को लेकर दिया बड़ा बयान:
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि मोहम्मद नबी एंड कंपनी T20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को कभी भी हरा सकती है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि ‘अफगानिस्तान एक शानदार टीम है और क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में वे किसी भी टीम को हराने का पूरा दम रखते हैं। अगर आपने उन्हें हल्के में लिया तो इसके लिए आपको भारी कीमत चुकानी होगी, क्योंकि वह कभी भी किसी को भी हरा सकते हैं।’
आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान टीम की तारीफ करते हुए कहा है कि टीम में कई मैच विनर ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो कभी भी टीम को जिताने का दम रखते हैं। अगर उनकी ताकत की बात करें तो उनकी टीम में काफी अच्छी गेंदबाजी है, उनके पास तीन वर्ल्ड क्लास स्पिनर है जिसमें मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं उनकी पेस बैटरी भी काफी मजबूत नजर आ रही है जो दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
इसके अलावा का चोपड़ा ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया में अफगानिस्तान स्पिनरों की फिरकी जरा सी भी घूमी तो वह विरोधी टीम के लिए काफी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह इस स्पिन मंत्र से ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे, हालांकि परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल हैं लेकिन अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
https://youtu.be/MAMQXcInD7Q
उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ है, जो अच्छी बात है। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में मैच खेलेंगे, जहां वे सभी को सभी को चौंका सकते हैं। आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान अब T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी। 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान को 17 और 19 अक्टूबर को क्रमशः बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना होगा।