अब तक सिर्फ एक T20I खेलने वाले गेंदबाज को T20 WC के लिए अफ्रीकी टीम में मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब तक सिर्फ एक T20I खेलने वाले गेंदबाज को T20 WC के लिए अफ्रीकी टीम में मिली जगह

IPL में इस युवा खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से 8.39 की इकोनामी से 9 विकेट झटके थे।

marco jansen (pic source-twitter)
marco jansen (pic source-twitter)

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने चोटिल ड्वेन प्रिटोरियस की जगह ऑलराउंडर मार्को यांसिन को टीम में शामिल किया है। बता दें, भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई लिमिटेड ओवर्स सीरीज  में ड्वेन प्रिटोरियस को चोट लग गई थी।

दक्षिण अफ्रीका ने इन दोनों ही सीरीज में 2-1 से हार झेली। बता दें, मार्को यांसिन को टी-20 वर्ल्ड कप के रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया था, लेकिन प्रिटोरियस के चोटिल होने के बाद अब उन्हें अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने का मौका मिल गया है।

बता दें, भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में यांसिन ने बल्लेबाजी में 14 रन बनाए। हालांकि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा और अपने 5.1 ओवर में उन्होंने 43 रन लुटाए। इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और दक्षिण अफ्रीका टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि इस युवा तेज गेंदबाज को यहां की परिस्थितियों में काफी मदद मिले। बता दें, दक्षिण अफ्रीका इस मुख्य टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को होबार्ट में खेलेगी।

मार्को यांसिन के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है

मार्को यांसिन ने अभी तक सिर्फ एक ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला है। उन्होंने भारत के खिलाफ यह मुकाबला खेला। इस मैच में उन्होंने 38 के औसत और 24 के स्ट्राइक रेट से 1 विकेट अपने नाम किया। IPL में इस युवा खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से 8.39 की इकॉनमी से 9 विकेट झटके थे।

टीम में भले ही कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया और वेन पार्नेल है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्को यांसिन को भी इस बेहतरीन टूर्नामेंट में मौका दिया जाएगा। 24 अक्टूबर को क्वालीफाइंग टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उनका मुकाबला बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और दूसरी क्वालीफाइंग टीम से होगा।

टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि इस बार वो इस मुख्य टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करें और कप अपने नाम करें। पिछले साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन नेट रन रेट की वजह से वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे।

close whatsapp