टी-20 वर्ल्ड कप 2022: देखिए कैसे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए रोहित शर्मा कर रहे हैं खास तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: देखिए कैसे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए रोहित शर्मा कर रहे हैं खास तैयारी

रोहित शर्मा ने बाएं-हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी कमजोरी को दूर करने की कोशिश की।

Rohit Sharma (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अभियान की शुरुआत से दो दिन पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में 21 अक्टूबर को वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

इस वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत जैसे अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा जैसे अन्य क्रिकेटरों ने नेट्स में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

रोहित शर्मा ने शाहीन अफरीदी की चुनौती से निपटने की खास तैयारी

हालांकि, इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी की निगाहें पूरी तरह से भारत के कप्तान पर थीं, जो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए कमर कस रहे थे। आपको बता दें, शाहीन अफरीदी ने रोहित को पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में गोल्डन डक पर आउट किया था, और अब यह जोड़ी 23 अक्टूबर को एमसीजी में खेले जाने जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बहु-प्रतीक्षित मैच में एक बार फिर आमने-सामने आने के लिए तैयार है।

चूंकि बाएं-हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज की कमजोरी का सभी को पता है, इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ब्लॉकबस्टर मैच के लिए इस विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपनी इस कमजोरी को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल, रोहित शर्मा, जो अपने फ्लैट-बल्ले वाले स्ट्रोक के लिए जाने जाते हैं, ने एमसीजी में भारत के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान बाएं-हाथ के गेंदबाज से थ्रोडाउन का सामना करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ, खासकर अफरीदी के खिलाफ, अपनी तैयारियों को अंजाम दिया। भारतीय कप्तान बाएं-हाथ के गेंदबाज के खिलाफ एक अलग तकनीक अपनाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने जितना संभव हो सके क्षैतिज शॉट खेलने से परहेज किया और ‘वी’ में खेलने की कोशिश की।

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp