टी-20 वर्ल्ड कप 2022: सबा करीम को सता रही भारतीय डेथ गेंदबाजी की चिंता,कही यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: सबा करीम को सता रही भारतीय डेथ गेंदबाजी की चिंता,कही यह बात

हम पावरप्ले में विकेट चटकाकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं, वहां पर तो हम रन रोक दे रहे हैं लेकिन अंतिम ओवरों में हम काफी रन दें रहे हैं जिसको ठीक करना बेहद जरूरी है: सबा करीम

saba karim on bhuvneshwar kumar bowling (source-twitter)
saba karim on bhuvneshwar kumar bowling (source-twitter)

भारतीय टीम की डेथ गेंदबाजी पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई है। टीम के गेंदबाज पावरप्ले और मिडिल ओवरों में तो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन अंतिम ओवरों में वो ज्यादा से ज्यादा रन लुटा रहे हैं जिसकी वजह से विरोधी टीम के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट जा रहा है।

एशिया कप 2022 में भी हमने टीम के साथ यही परेशानी देखी थी, इसी वजह से टीम टूर्नामेंट के सुपर 4 से बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भी भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में काफी रन दे दिए थे। इस समय चल रही भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने अंतिम ओवरों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके बल्लेबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं चिंता का विषय उनकी डेथ गेंदबाजी बनी हुई है। 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप की भी शुरुआत होने वाली है और इसी को लेकर भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट को जल्द से जल्द इस परेशानी का समाधान निकालना चाहिए।

डेथ गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई: सबा करीम

भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने स्पोर्ट्स18 के ‘स्पोर्ट्स ओवर द टॉप’ शो में भारतीय डेथ गेंदबाजी को लेकर कहा कि, ‘ रोहित शर्मा चाहे जितना भी इनकार कर ले और वो चाहे जितना भी गेंदबाजों को आत्मविश्वास दें दें, हमारी डेथ गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

मुझे लगता है कि रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के लिए यह परेशानी सिर का दर्द बन गई है क्योंकि जब भी लगता है कि एक तरफ से चीज़ें ठीक हुई हैं, बाकी जगह से और परेशानी देखने को मिल जाती है। हम पावरप्ले में विकेट चटकाकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं, वहां पर तो हम रन रोक दे रहे हैं लेकिन अंतिम ओवरों में हम काफी रन दें रहे हैं जिसको ठीक करना बेहद जरूरी है।’

सबा करीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की महत्वता को भी बताया। उन्होंने कहा कि, ‘मैं एक बात कहना चाहूंगा कि अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है। मैं ये इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो जिस बल्लेबाजी क्रम में खेलते हैं वो काफी मुश्किल क्रम है।

टी-20 फॉर्मेट में मिडिल ओवर में इतने ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलना आसान बात नहीं है लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी कला और अनुभव से यह भी करने में सक्षम है। उनके पास सही जगह पर गैप ढूंढने की कला है। जब वो अपने फूल फॉर्म में होते हैं तो गेंदबाजों को समझ में नहीं आ रहा होता है कि कहां गेंद फेंकनी चाहिए। उनकी बल्लेबाजी कमाल की है। तो हां, मैं यही दुआ करूंगा कि सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप में भी इसी फॉर्म को जारी रखें।’

close whatsapp