टी-20 वर्ल्ड कप 2022: बाल-बाल बचे यूएई के आयान अफजल खान, बड़ी दुर्घटना का हो जाते शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: बाल-बाल बचे यूएई के आयान अफजल खान, बड़ी दुर्घटना का हो जाते शिकार

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने UAE को 3 विकेट से मात दी।

Aayan Afzal Khan (pic source-twitter)
Aayan Afzal Khan (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट की शुरुआत आज यानी 16 अक्टूबर से हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच में खेला गया जिसमें नामीबिया ने 55 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला UAE और नीदरलैंड के बीच में हुआ।

भले ही यह मैच UAE हार गई हो लेकिन उन्होंने बता दिया कि आने वाले मुकाबलों में वो अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। टॉस जीतकर UAE ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जहां एक तरफ बल्लेबाज उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए वहीं दूसरी ओर गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि कम स्कोर के चलते वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

हालांकि इस मैच में एक ऐसी भी घटना हुई जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल यूएई के बल्लेबाज आयान अफजल खान आउट होकर वापस पवेलियन लौट रहे थे जब उनका पैर बाउंड्री कुशन (Cusion/Line) पर लगा और वो काफी तेजी से गिरे। अच्छी बात यह रही कि उन्होंने हेल्मट पहना हुआ था जिसके चलते उनके चेहरे में कोई चोट नहीं आई।

ये रही वीडियो:

बता दें, इस मैच में अफजल खान ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। वो अपने आउट होने से काफी नाराज थे और वापस पवेलियन लौटते समय गुस्से में भी दिखे। जैसे ही वो बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे उनका पैर बाउंड्री रोप में लगा और वो काफी तेजी से गिरे।

बात करें इस मुकाबले की तो 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की ओर से मैक्स ओ’डैड ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। उनके अलावा कॉलिन एकरमैन ने 19 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए।

स्कॉट एडवर्ड्स ने भी 16 रन का योगदान दिया । टीम ने 3 विकेट और 1 गेंद रहते मुकाबले को अपने नाम किया। यूएई की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा जहूर खान, बासिल हमीद, कार्तिक एम और आयान अफजल खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। यूएई अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 18 अक्टूबर को जिलॉन्ग के सिमंड्स स्टेडियम में खेलेगा।

close whatsapp