टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं विराट, देखें यह वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं विराट, देखें यह वीडियो

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है भारतीय टीम।

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने वाली है। तमाम टीमें इस मुख्य टूर्नामेंट से पहले कड़ी मेहनत कर रही है। भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं और वहां इस टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं। हाल ही में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को पर्थ के WACA स्टेडियम के नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के अभ्यास का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाज शार्ट बॉल पर बेहतरीन शॉट्स लगा रहे हैं। उन्होंने एक गेंद पर कमाल का हुक शॉट खेला और दूसरी गेंद पर फ्लिक शॉट जड़ा। इस वीडियो में उनके साथ केएल राहुल को भी अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

ये रही वीडियो:

एशिया कप 2022 के बाद से विराट कोहली अपने बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं और भारतीय टीम भी इससे काफी खुश है। बता दें, उन्होंने एशिया कप 2022 के सुपर 4 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। इसके बाद अपने घर में खेली गई ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी।

अगर ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 11 टी-20 मुकाबलों में 64.42 के औसत और 144.55 के शानदार स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। इसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। बता दें, 2014 और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम किया था। इस बार भी वो ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां उन्हें काफी पसंद है और इसका वो भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

टीम के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धुआंधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ये रही भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

रिजर्व खिलाड़ी:

मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चहर

close whatsapp