T20 Cricket World Cup 2024: Final, IND vs SA आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs South Africa के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Final, IND vs SA Match Prediction: भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच मैच कौन जीतेगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने रहेगा।

IND vs SA (Photo Source: X/Twitter)
IND vs SA (Photo Source: X/Twitter)

IND vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे।

कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन की पारी खेली थी। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवरों में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया था।

वहीं साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी। मुकाबले में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवरों में 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मार्को जेनसेन और तबरेज शम्सी ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए थे। अफ्रीकी टीम ने 8.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। दोनों ही टीमें ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आएगी।

IND vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच भारत बनाम इंग्लैंड, फाइनल
वेन्यू केसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
दिन और समय 29 जून, शनिवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच 26
भारत ने जीते 14
साउथ अफ्रीका ने जीते 11
नो रिजल्ट 1
टाई 0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

बारबाडोस स्टेडियम की पिच पर गेंद औरर बल्ले के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्विंग मिलता है। इस मैदान पर बड़ी पारी खेलने के लिए बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताना होगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा यहा स्पिनरों को मदद मिलना शुरु हो जाएगा। इस पिच पर टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सकता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पन्त, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

साउथ अफ्रीका (South Africa):

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली थी। वह फाइनल में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 2.4 ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट लिया था। वह फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

IND vs SA Today’s Match Prediction: भारत जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 180-190

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-35

पहली पारी का स्कोर- 140-150

भारत ने जीत दर्ज की

close whatsapp