IPL में BOO होने से T20 वर्ल्ड कप में हीरो बनने तक- हार्दिक पांड्या के अर्धशतक पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में BOO होने से T20 वर्ल्ड कप में हीरो बनने तक- हार्दिक पांड्या के अर्धशतक पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच आज 22 जून को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं।

हालांकि, बल्लेबाजी में अभी तक निराश करते हुए आ रहे ऑलराउंडर शिवम दूबे ने वापसी करते हुए दूबे 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा अंत में उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसे फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सराहा है।

पांड्या ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 बेहतरीन छक्के लगाए। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के दौरान पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के बाद, फैंस द्वारा काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब वहीं फैंस टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश, सुपर 8 मैच पहली पारी का हाल:

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैन इन ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं।

ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े, कोहली 37 तो रोहित 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 36 रन बनाए, तो वहीं अंत में पांड्या 50* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तंजिम हसन साकिब व रिशाद हुसैन को 2-2 विकेट मिले, तो शाकिब अल हसन को 1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या बांग्लादेश भारतीय टीम से मिले 197 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

देखें हार्दिक पांड्या की पारी पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

 

close whatsapp