IND vs BAN Weather Update- एंटीगुआ में आज कैसा रहेगा मौसम, बारिश कर सकती है मैच का मजा खराब
आज एंटीगुआ में खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच मैच।
अद्यतन - Jun 22, 2024 11:10 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार IND vs BAN मैच रात 8 बजे शुरू होगा। भारत अपना सुपर-8 का दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगा, वहीं बांग्लादेश की नजरें जीत के साथ टूर्नामेंट में बने रहने पर होगी। ऐसे में फैंस जानने को बेहद इच्छुक हैं कि आज एंटीगुआ का मौसम कैसा रहने वाला है। क्या बारिश इंडिया वर्सेस मैच में खलल डालेगी?
IND vs BAN: कैसा रहेगा आज एंटीगुआ का मौसम?
भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला एंटीगुआ में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10-11 बजे लगभग 50 प्रतिशत बारिश होने के चांसेस है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है और धूप खिल सकती है। इसका मतलब यह है कि शुरुआत में बारिश खलल डाल सकती है, मगर मैच पूरा होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं।
बता दें, इसी मैदान पर बांग्लादेश ने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। बारिश के चलते यह मैच पूरा नहीं हो पाया था और ऑस्ट्रेलिया ने DLS के आधार पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि उन्हें भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मैच देखने को मिले।
एंटीगुआ में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। बल्ले और गेंद के बीच एक गजब का कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। तेज गेंदबाजों को यहां शुरुआत में मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है। वैसे-वैसे स्पिनर्स को इस मैच में मदद मिलना शुरू होती है। बल्लेबाज इस पिच पर थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।
एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 35 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 35 में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 123 रन है।